Breaking News

अम्बिकापुर@राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10 अगस्त को जिले में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

Share


17 अगस्त को मॉपअप दिवस पर शेष बच्चों को खिलाई जाएगी दवा

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 10 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले में निर्धारित लक्ष्य 3 लाख 48 हजार 224 बच्चों को एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा खिलाई जानी थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से जिले के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं अन्य चिन्हांकित स्थानों पर अभियान का संचालन किया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, शिक्षक एवं संबंधित विभागों के कर्मचारियों द्वारा समन्वित रूप से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। अभियान के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों को कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों के संबंध में भी जागरूक किया गया। बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, नाखून साफ रखने, स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन करने तथा साफ पानी का सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया।
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और विकास के लिए महत्वपूर्ण अभियान- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके स्वास्थ्य, पोषण, शारीरिक वृद्धि एवं मानसिक विकास को बेहतर बनाना है। कृमि संक्रमण के कारण बच्चों में कमजोरी, खून की कमी, भूख में कमी तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी उद्देश्य से शासन द्वारा निर्धारित अवधि में बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का अभियान संचालित किया जाता है।
17 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त को एल्बेंडाजोल की दवा लेने से छूट गए हैं, उन्हें 17 अगस्त 2026 को आयोजित मॉप-अप दिवस के दौरान दवा खिलाई जाएगी। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र बच्चा कृमिनाशक दवा से वंचित न रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@छात्रा की आत्महत्या मामले की एफआईआर में नाम आया,एमए छात्र का प्रवेश निरस्त

Share राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कार्रवाई -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय …

Leave a Reply