Breaking News

बलरामपुर@एंबुलेंस नहीं पहुंची तो मरीज को झलगी में 2 किमी ढोकर ले गए ग्रामीण

Share


भईसापाठ में सडक और स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल, बीमार को कंधों पर लेकर पैदल चलने मजबूर हुए ग्रामीण


-संवाददाता-
बलरामपुर,10 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र कुसमी के भईसापाठ गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति सामने आई है। गांव में एंबुलेंस नहीं पहुंच पाने के कारण बीमार मरीज को ग्रामीणों ने झलगी में रखकर करीब 2 किलोमीटर तक पैदल ढोया। ग्रामीणों के अनुसार मरीज की तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया गया,लेकिन गांव तक वाहन नहीं पहुंच सका। इसके बाद ग्रामीणों ने मरीज को झलगी में रखा और कंधों पर उठाकर पैदल मुख्य सडक तक ले गए। इस घटना ने वनांचल क्षेत्र में सडक और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक बेहतर सडक और नियमित स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के कारण आपात स्थिति में मरीजों को काफी परेशानी होती है। एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों को ही मरीज को उठाकर ले जाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से गांव तक सडक और स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का सवाल-आखिर कब पहुंचेगा विकास? ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं और विकास के दावों के बावजूद वनांचल के गांवों में मूलभूत सुविधाएं अब भी चुनौती बनी हुई हैं। उनका सवाल है कि गंभीर स्थिति में मरीजों को कंधों पर ढोने की मजबूरी आखिर कब खत्म होगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@छात्रा की आत्महत्या मामले की एफआईआर में नाम आया,एमए छात्र का प्रवेश निरस्त

Share राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कार्रवाई -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय …

Leave a Reply