Breaking News

अम्बिकापुर@रोशनदान से प्रवेश किए चोर ने बाइक मोबाइल और नकद रकम पार किया

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र में किचन के रोशनदान से प्रवेश किए चोर ने मोटरसायकल, नकद रकम और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज करके विवेचना में लिया है। महामायापारा अंबिकापुर निवासी मोनिका विश्वकर्मा पति विनोद विश्वकर्मा ने कोतवाली पुलिस को बताया है कि, 22 जुलाई की रात को करीब 10 बजे वे सपरिवार खाना खाकर सो रहे थे। सुबह उठने पर पता चला कि उनके पति का मोबाइल फोन बिस्तर के पास से गायब है। घर में खोजबीन करने पर मोबाइल का पता नहीं चला। घर के हाल में रखा लेडिज पर्स फेंका हुआ था, और पर्स में रखा 3000 रुपये नहीं था। परछी में पल्सर मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 डीएच 1634 भी नहीं था। रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply