- 15 अगस्त की तैयारियों का कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
- ने किया निरीक्षण,व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन और पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल होंगे। समारोह को गरिमामय एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर अजीत वसंत ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, मार्च पास्ट की तैयारी, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा एवं यातायात सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने तथा समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur