Breaking News

अम्बिकापुर@ विश्व अदिवासी दिवस पर निकाली रैली,एकता संस्कृति और परंपराओं की दिखी झलक…

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को शहर के कलाकेंद्र मैदान में मुख्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। इसके बाद शहर में रैली निकाली गई। रैली में समाज की एकता,संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। रैली कलाकेंद्र मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
इस दौरान पूरा माहौल आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन में समाज के महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। महिलाओं ने सफेद साड़ी के साथ पारंपरिक आभूषण धारण किए थे। वहीं पुरुष सफेद धोती, कुर्ता-पायजामा और पगड़ी पहने नजर आए। पारंपरिक परिधानों में सजे समाज के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित किया। रैली में युवक-युवतियां पारंपरिक गीतों पर नाचते-गाते नजर आए। नृत्य और गीतों के माध्यम से उन्होंने आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। रैली के दौरान समाज के लोगों में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिवस आदिवासी समुदायों की संस्कृति, परंपराओं और समाज में उनके योगदान को पहचानने और सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पीवी ऐप की प्रक्रिया पर पटवारी संघ ने उठाए सवाल अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व कार्य प्रभावित

Share बिना नक्शा बटांकन डिजिटल मैपिंग से गड़बड़ी की आशंका,तकनीकी सुधार और किसानों के हितों …

Leave a Reply