Breaking News

अम्बिकापुर,@ सीसीटीएनएस के लंबित कार्यों को लेकर एएसपी रितेश चौधरी ने ली समीक्षा बैठक

Share


थानों के ऑपरेटरों को समय-सीमा में डाटा अपडेट करने के निर्देश
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी ने रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी थानों के सीसीटीएनएस / कंप्यूटर ऑपरेटरों की बैठक ली। बैठक में विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर लंबित एवं नियमित डाटा एंट्री कार्यों की पोर्टलवार समीक्षा की गई। एएसपी ने MedLEaPR में एमएलसी एवं पीएम से संबंधित प्रविष्टियां समय पर पूर्ण करने तथा मालखाना में जब्त माल की एंट्री से पहले जब्ती रजिस्टर को पूर्ण एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। IG एवं DG Dashboard पर आवश्यक जानकारी नियमित रूप से अपडेट करने और न्यायालयीन निर्णय से संबंधित Form No. 6 की प्रविष्टियां समय-सीमा में करने को कहा गया। बैठक में IIF-1 से IIF-5,e-e-Prosecution, e-Sign,NCRP,Crime App, GRM, MRM एवं समन्वय पोर्टल पर लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। e-Prosecution के संबंध में चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने से एक दिन पूर्व पोर्टल पर अपलोड कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने कहा गया। इसके अलावा मोबाइल रिकवरी से संबंधित डाटा नियमित रूप से अपडेट करने तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए आम नागरिकों के बीच व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। एएसपी श्री चौधरी ने कहा कि सभी सीसीटीएनएस ऑपरेटर अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। तकनीकी अथवा संसाधन संबंधी समस्या होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उसका निराकरण सुनिश्चित करें। आगामी बैठक में पोर्टलवार प्रगति और लंबित कार्यों की पुनः समीक्षा की जाएगी।
बैठक में जिले के सभी थानों के सीसीटीएनएस / कंप्यूटर ऑपरेटर,साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 10 AUGUST 2026

Share 10 AUGUST 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply