Breaking News

अम्बिकापुर@मिनीमाता महतारी जतन योजना से लीलावती को मिला आर्थिक संबल

Share


20 हजार की सहायता राशि से बच्चों के खान-पान और पालन-पोषण में मिलेगी मदद,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना श्रमिक परिवारों की जरूरतमंद माताओं के लिए आर्थिक सहारा बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से माताओं को बच्चों के खान-पान, देखभाल और पालन-पोषण से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भिट्टिकला के ढोढ़ीपारा निवासी श्रीमती लीलावती भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। श्रमिक के रूप में कार्य करने वाली लीलावती के दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बच्चों की जरूरतों को पूरा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में योजना के तहत मिली 20 हजार रुपये की सहायता राशि उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई है। लीलावती ने बताया कि वह प्राप्त राशि का उपयोग बच्चों के खान-पान, देखभाल और बेहतर पालन-पोषण में करेंगी। आर्थिक सहायता मिलने से बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में उन्हें सहारा मिलेगा और परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कम होगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक परिवारों और माताओं के हित में संचालित सरकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही हैं। लीलावती ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से मिली 20 हजार रुपये की सहायता उनके बच्चों के बेहतर पालन-पोषण और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों की महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर मातृत्व एवं शिशु देखभाल को मजबूत करने तथा जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में पहल की जा रही है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@शहर के विकास कार्यों की कलेक्टर ने ली ग्राउंड रिपोर्ट,धीमे काम पर जताई नाराजगी

Share नालंदा परिसर,चौक सौंदर्यीकरण,क्रिटिकल केयर ब्लॉक और बाकी नदी पुल का निरीक्षण,गुणवत्ता के साथ समय-सीमा …

Leave a Reply