Breaking News

अम्बिकापुर@तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न,16 मंडलों को सौंपे गए पवित्र माटी युक्त कलश

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा द्वारा 9 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘तिरंगा यात्रा-हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों को लेकर संकल्प भवन स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा, जिम्मेदारियों एवं कार्यक्रमों के सफल संचालन पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र माटी युक्त कलश जिले के सभी 16 मंडल अध्यक्षों को सौंपे गए। जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि समलाया मंदिर एवं मल्टीपरपज हाई स्कूल मैदान से तिरंगा यात्राएं प्रारंभ होकर महामाया चौक से संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद चौक तक निकाली जाएंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि यह अभियान नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करेगा। जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा और समरसता संकल्प अभियान सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रभावना को सशक्त बनाने का माध्यम हैं। बैठक को संतोष दास एवं निश्चल प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन अरुणा सिंह ने तथा आभार चंद्रिका यादव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ मुफ्त सफर नहीं मिला तो निजी सुरक्षा गार्ड ने बीच रास्ते रुकवाई स्कूल बस,चालक पर बंदूक तानकर की मारपीट

Share बाइक से पीछा कर काली मंदिर के पास रोकी बस,छात्र-छात्राओं के सामने की वारदात …

Leave a Reply