Breaking News

अम्बिकापुर@ग्रामीण अंचल की बेटियों को शिक्षा से जोडना है सरस्वती साइकिल का उद्देश्य : शकुंतला

Share


हायर सेकेंडरी स्कूल सरहरी में प्रतापपुर विधायक शकुंतला ने वितरित किया सरस्वती साइकिल

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी में सरस्वती साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते उपस्थित रहीं। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल, शासकीय अधिवक्ता अक्षय तिवारी, जनपद सदस्य कुंती शिवपाल कुशवाहा, पोड़ी सरपंच रूप मिंज तथा सरहरी उप सरपंच उषा देवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कक्षा नवमीं में अध्ययनरत 24 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम में विधायक शकुंतला पोर्ते ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में विकासखंड स्तर पर ‘टॉप टेन’ सूची में स्थान बनाने वाले दो होनहार विद्यार्थियों प्राची यादव एवं नितिन काशीपुरी को 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही, विद्यालय परिसर के विकास एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक ने विद्यालय में चबूतरा निर्माण हेतु 2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की बेटियों को शिक्षा से जोडऩा और उनकी पढ़ाई में आने वाली दूरी की बाधा को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि आज की छात्राएं कल का भविष्य हैं। यदि उन्हें बेहतर अवसर और सुविधाएं मिलेंगी तो वे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगी और प्रदेश के साथ-साथ अपने क्षेत्र का भी नाम रोशन करेंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल एवं शासकीय अधिवक्ता अक्षय तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन विद्यालय के प्राचार्य दिलीप तिवारी ने दिया। मंच का सफल संचालन राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अजय कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया तथा अंत में आभार प्रदर्शन विजय भारती ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।


Share

Check Also

बलौदाबाजार@ बलौदाबाजार एसपी ने कई थाना प्रभारी बदले…38 पुलिसकर्मियों का तबादला,निरीक्षक से आरक्षक तक शामिल

Share बलौदाबाजार,२1 सितम्बर 2026 । बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया …

Leave a Reply