Breaking News

अम्बिकापुर@संगीत संघ ने रफी साहब को दी सुरमई श्रद्धांजलि

Share


‘एक शाम मोहम्मद रफी के नाम’ कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने बांधा समां, महापौर ने की सराहना

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर संगीत संघ अम्बिकापुर के तत्वावधान में आयोजित ‘एक शाम मोहम्मद रफी के नाम’ कार्यक्रम में शहर के कलाकारों ने उनके अमर गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन स्व. यूनुस खान जिमनास्टिक क्लब की स्मृति में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष तथा जिमनास्टिक क्लब के संरक्षक मृगेंद्र सिंह देव उपस्थित रहे। शहर के गायक कलाकारों ने रफी साहब के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में संतोष दास सरल,फरीद बेग, राधेश्याम मानिकपुरी, इमरान खान, अश्मि वर्मा, विमल मंदिलवार, मुकुल रावत, मेघा रावत, सुप्रिया सिन्हा, कल्पना गुप्ता, राकेश मिश्रा, एस. रामटेके, राजेश सिंह, रेखा देवांगन, श्रवण पांडे, बबली पांडे, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, मुमताज बेग, फरदीन, मीना मिंज, संजीव गणेश पुरकर, रेखा पुरकर, शिवम सिन्हा, लीला आगरे, प्रिया सिंह, मृदुल वर्मा, राजेश सोनी, मनीष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव तथा उन्मेष मिश्रा ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकार सुधीर सिंह राणा ने बांसुरी वादन से कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया, जबकि अतिथि कलाकार गोपाल पांडे एवं स्वप्निल जायसवाल ने भी शानदार प्रस्तुति दी। महापौर मंजूषा भगत ने संगीत संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रफी साहब की पुण्यतिथि पर शहर के कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से निरंतर मंच और अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन मीना वर्मा एवं शक्ति वर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन संगीत संघ के अध्यक्ष संतोष दास सरल ने किया, जबकि आयोजन का संयोजन जयेश वर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, गणमान्य नागरिक एवं सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न,16 मंडलों को सौंपे गए पवित्र माटी युक्त कलश

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,07 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा द्वारा 9 से 14 अगस्त …

Leave a Reply