Breaking News

अम्बिकापुर@ गुरुघासीदास वार्ड में पहले आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास

Share

12 लाख से बनेगा भवन, 3.20 लाख की लागत से नाली मरम्मत कार्य का भी हुआ शुभारंभ
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
नगर निगम के गुरुघासीदास वार्ड में गुरुवार को वार्ड के पहले आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वार्ड पार्षद शुभम जायसवाल के प्रयासों से बनने वाला यह भवन 12 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। वार्ड में संचालित तीनों आंगनबाड़ी केंद्र अब तक किराये के भवनों में संचालित हो रहे हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी एवं एमआईसी सदस्य मनीष सिंह उपस्थित रहे। इसी अवसर पर वार्ड की जर्जर नालियों के मरम्मत कार्य का भी शिलान्यास किया गया। यह कार्य 3 लाख 20 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित सिन्हा, पूर्व पार्षद शेखर झरिया, उमा देवी राजवाड़े, श्रीकांत सिन्हा, मिथुन सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, सूरज तिवारी, मुकेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, कबीर गोस्वामी, आशुतोष मिश्रा, सुरेश सोनी, सुरेंद्र सोनी, लाल विजय, समीर सक्षम, साहिल, महेंद्र सूर्यवंशी, वनस झा, आर्यन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। पार्षद शुभम जायसवाल ने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी विकास कार्य प्राथमिकता के साथ जारी रहेंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ खाद माफिया से मिलीभगत करने वाले अधिकारी नहीं बचेंगे : कृषि मंत्री

Share ओवर रेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज,राहुल कृषि केंद्र का लाइसेंस …

Leave a Reply