Breaking News

अम्बिकापुर@ खाद माफिया से मिलीभगत करने वाले अधिकारी नहीं बचेंगे : कृषि मंत्री

Share


ओवर रेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज,राहुल कृषि केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के दिए संकेत
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
दरिमा क्षेत्र के नवानगर स्थित राहुल कृषि केंद्र में खाद की ओवर रेटिंग और कालाबाजारी की शिकायत पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि खाद माफिया से मिलीभगत करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा कि शिकायत के बावजूद संबंधित फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने और दुकान संचालक को पहले से सूचना देने के आरोप गंभीर हैं। उन्होंने फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर श्वेता पटेल के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए तथा राहुल कृषि केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर को हटाया गया था, लेकिन बाद में अधिकारियों की कथित मिलीभगत से उसे फिर उसी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंप दी गई। मंत्री ने जिला कृषि अधिकारी (डीडीए) को मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ गुरुघासीदास वार्ड में पहले आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास

Share 12 लाख से बनेगा भवन, 3.20 लाख की लागत से नाली मरम्मत कार्य का …

Leave a Reply