Breaking News

अम्बिकापुर@ सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

Share

–संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान सीनियर,जूनियर और बालिका वर्ग के बीच कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। सभी खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के परिणामों में सीनियर वर्ग में मानेकशॉ हाउस ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि जूनियर वर्ग में पिनाका हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में करियप्पा हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य कर्नल राजेश बैंदा ने विजेता खिलाडि़यों को पदक और ट्रॉफियां प्रदान कीं तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं तथा उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। यह प्रतियोगिता कैडेटों के सर्वांगीण विकास और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल साबित हुई।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply