-संवाददाता-
रामानुजगंज,04 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। नगर के स्टेट बैंक रोड स्थित एक कपड़ा व्यवसायी की दुकान में मंगलवार तडके भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार अग्निकांड में 50 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5.30 बजे टहलने निकले लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तत्काल दुकान संचालक निहाल जायसवाल को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और दुकान में रखा कपड़ा व अन्य सामान जलने लगा था। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फायर ब्रिगेड वाहन का पानी समाप्त हो जाने से आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद नगर पालिका के पानी के टैंकर की मदद से स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने में सहयोग किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur