Breaking News

अम्बिकापुर@गांधी चौक पर बड़ा हादसा टला, बस की टक्कर के बाद 15 मीटर तक घिसटती रही स्कूटी

Share

स्कूटी सवार युवक सडक पर गिरा,लोगों के शोर मचाने पर रुकी बस,घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शहर के व्यस्त गांधी चौक पर रविवार दोपहर एक बड़ा सडक हादसा होते-होते टल गया। यात्रियों से भरी एक बस ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सडक पर गिर गया, जबकि उसकी स्कूटी बस में फंस गई और करीब 15 मीटर तक घिसटती चली गई। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी। हादसे में युवक घायल हो गया, जबकि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार छाबड़ा बस प्रतीक्षा बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर जा रही थी। गांधी चौक के पास पहुंचते ही बस ने सामने चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक स्कूटी से उछलकर सडक पर गिर गया और घिसटने से उसके चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। वहीं स्कूटी बस में फंस गई और चालक उसे करीब 15 मीटर तक घसीटता ले गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद कुछ देर तक गांधी चौक पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने बस को मौके पर रोककर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांधी चौक बना हादसों का हॉटस्पॉट
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी चौक पर लगातार बढ़ते यातायात और अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने यहां प्रभावी यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।


Share

Check Also

खड़गवां@ जांच या शिकायतकर्ता से जवाब-तलब? एफएमडी टीकाकरण जांच पर उठे नए सवाल

Share रायपुर से आई जांच समिति के रवैये पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप,फोन पर …

Leave a Reply