Breaking News

अम्बिकापुर@बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुके दंपती पर गिरी बिजली,पति की मौत

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रकेली में खेत में रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला का अंबिकापुर के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार रकेली निवासी बिहारी मिंज जो शासकीय स्कूल में प्यून के पद पर कार्यरत था, शनिवार शाम करीब 4 बजे अपनी पत्नी सोनमेत मिंज के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू होने पर दोनों बचाव के लिए खेत के पास एक पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण दोनों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने बिहारी मिंज को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी सोनमेत मिंज को गंभीर हालत में अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।


Share

Check Also

सोनहत/कोरिया@श्रावण का शुभारंभ,शिवमय हुआ कोरिया-एमसीबी का वनांचलसीतामढ़ी से नीलकंठ और हसदेवेश्वर तक उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब…

Share सावन में शिवभक्ति का महासंगम प्राकृतिक गुफाओं,पर्वत शिखरों और प्राचीन शिवधामों में उमड़ रही …

Leave a Reply