Breaking News

अम्बिकापुर@राजीव भवन में मनाई गई पं. रविशंकर शुक्ल और पं. विद्याचरण शुक्ल की जयंती,कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा रविवार को राजीव भवन में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पंडित विद्याचरण शुक्ल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों दिवंगत नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके सार्वजनिक जीवन, राजनीतिक योगदान और जनसेवा को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल आधुनिक मध्यप्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी और शिक्षा, सिंचाई, प्रशासन तथा आधारभूत संरचना के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा, सादगी और विकास के प्रति समर्पित रहा, जिससे आज भी नई पीढ़ी प्रेरणा ले सकती है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पंडित विद्याचरण शुक्ल के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया। लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, विकास और जनहित के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व कुशल संगठनकर्ता, प्रभावशाली वक्ता और जननेता के रूप में जाना जाता है। उनके कार्य आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। बालकृष्ण पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे नेताओं के आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है, जिन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों दिवंगत नेताओं के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।


Share

Check Also

सोनहत/कोरिया@श्रावण का शुभारंभ,शिवमय हुआ कोरिया-एमसीबी का वनांचलसीतामढ़ी से नीलकंठ और हसदेवेश्वर तक उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब…

Share सावन में शिवभक्ति का महासंगम प्राकृतिक गुफाओं,पर्वत शिखरों और प्राचीन शिवधामों में उमड़ रही …

Leave a Reply