Breaking News

मनेंद्रगढ़@ महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री पह्लाद जोशी और सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया

Share

कथित विवादित बयानों के विरोध में प्रदर्शन,सार्वजनिक माफी की उठाई मांग
-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़,31 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला महिला कांग्रेस,मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) द्वारा शुक्रवार को राजीव गांधी चौक (खेडि़या टॉकीज़ के पास) केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के कथित विवादित बयान तथा सांसद कंगना रनौत द्वारा देश की युवा पीढ़ी की बेटियों के संबंध में की गई कथित टिप्पणी महिलाओं के सम्मान के प्रतिकूल है,प्रदर्शनकारियों ने दोनों नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं : प्रभा पटेल-पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान प्रत्येक जनप्रतिनिधि की प्राथमिक जिम्मेदारी है,उन्होंने कहा कि महिलाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की अपमानजनक या असंवेदनशील टिप्पणी स्वीकार्य नहीं हो सकती,उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
गलत संदेश देते हैं ऐसे बयान-पूर्व प्रदेश महामंत्री रुकमणी खोपरागढ़े ने कहा कि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले कथित बयानों से समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने संबंधित नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की,जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि देश की बेटियों के आत्मसम्मान पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और महिला कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।
संयमित भाषा की दी नसीहत-पूर्व जिला अध्यक्ष (शहर) रूमा चटर्जी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की भाषा मर्यादित और जिम्मेदार होनी चाहिए, वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) निर्मला चतुर्वेदी ने कहा कि यह विरोध महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किया गया है।
बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रहीं मौजूद- प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस शोभना वर्मा, पार्षद किरण कुजूर, पूर्व पार्षद हमीदा खातून, बबीता यादव, शशि चंदेल, नीलमां शामल, ममता रजक, सीताकली, दीपा सिंह, सरोज, ज्योति, शकीला बाला सहित महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


Share

Check Also

रायपुर@ रायपुर में 14.555 किलो गांजा जब्त,4 गिरफ्तार

Share पान मसाला की पैकिंग और टेप में छिपाकर रखी थी गांजे की खेपरायपुर,23 सितम्बर …

Leave a Reply