Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ कैडर की आईएफएस सातोविशा समाजदार एनएचआरसी में डायरेक्टर नियुक्त

Share


रायपुर,23 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ कैडर की वर्ष 2010 बैच की भारतीय वन सेवा अधिकारी सातोविशा समाजदार को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। यह महत्वपूर्ण नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत नई दिल्ली स्थित एनएचआरसी मुख्यालय में की गई है। प्रशासनिक अनुभव और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने इस प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दी है, जिससे राज्य कैडर की एक और वरिष्ठ अधिकारी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी मिली है। इतिहास DoPT की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आईएफएस सातोविशा समाजदार का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले 5 वर्षों की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाला देश का सबसे प्रमुख संवैधानिक निकाय है। डायरेक्टर के पद पर रहते हुए वे आयोग के प्रशासनिक, वित्तीय और प्रबंधन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण परिचालन कार्यों की सीधी देखरेख करेंगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply