Breaking News

रायपुर@ईडी को सुप्रीम कोर्ट से झटका! चैतन्य बघेल की जमानत रद्द करने से इनकार

Share


रायपुर,23 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला और उससे जुड़े मनी लॉन्डि्रंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत ने उनकी जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तथा एंटी करप्शन ब्यूरो, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा की याचिकाएं खारिज कर दीं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा दिया गया जमानत आदेश बरकरार रहेगा। चैतन्य बघेल को पहले ईडी ने मनी लॉन्डि्रंग मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद जेल में रहते हुए ACB/EOW ने भी शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में उनकी गिरफ्तारी दर्ज की थी। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों जांच एजेंसियों ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया। जांच एजेंसी ईडी का आरोप है कि वर्ष 2019 से 2022 के बीच कथित शराब सिंडिकेट के संचालन में चैतन्य बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही और उन्होंने करीब 1,000 करोड़ रुपये के लेन-देन को संभाला। वहीं ACB/EOW का दावा है कि उन्हें सिंडिकेट से 200 से 250 करोड़ रुपये का हिस्सा मिला। हालांकि, अदालत ने अभी इन आरोपों पर कोई अंतिम टिप्पणी नहीं की है और मामले की सुनवाई जारी है। ईडी और EOW के अनुसार, छत्तीसगढ़ का कथित शराब घोटाला 3,200 करोड़ रुपये से अधिक का है। जांच एजेंसियों का दावा है कि तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में कथित शराब सिंडिकेट का गठन किया गया था, जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों,आबकारी विभाग के अधिकारियों और कारोबारियों की भूमिका सामने आई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply