Breaking News

अम्बिकापुर@ पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दिवंगत प्रधान आरक्षक की पत्नी को 10 लाख रुपये का बीमा चेक प्रदान

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
सरगुजा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत दिवंगत प्रधान आरक्षक (एमटी) पुरुषोत्तम पैकरा की पत्नी श्रीमती जगरमती पैकरा को 10 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। जानकारी के अनुसार, सरगुजा पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक (एमटी) पुरुषोत्तम पैकरा का 7 जनवरी 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के उपरांत पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत बीमा दावा स्वीकृत होने पर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) तथा भारतीय स्टेट बैंक, अंबिकापुर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी श्रीमती जगरमती पैकरा को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक शिरीष गीर, मुख्य शाखा अधिकारी आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थापना शाखा के उपनिरीक्षक (एम) अभय सिंह सहित पुलिस विभाग एवं बैंक के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सोनहत/कोरिया@ तालाब तो बह गया…अब जवाबदेही भी बहेगी या तय होगी?

Share सोनहत वन विभाग के निर्माण पर उठे बड़े सवाल पहली ही बारिश में ढहा …

Leave a Reply