Breaking News

अम्बिकापुर@ सीबीएसई ईस्ट ज़ोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में माउंट लिटरा के शौर्यवर्धन सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में आयोजित सीबीएसई ईस्ट ज़ोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में माउंट लिटरा स्कूल के छात्र शौर्यवर्धन सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शौर्यवर्धन की इस शानदार सफलता के आधार पर उनका चयन अब सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि माउंट लिटरा स्कूल, उनके परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। शौर्यवर्धन की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, सहपाठियों एवं उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।


Share

Check Also

सोनहत/कोरिया@ तालाब तो बह गया…अब जवाबदेही भी बहेगी या तय होगी?

Share सोनहत वन विभाग के निर्माण पर उठे बड़े सवाल पहली ही बारिश में ढहा …

Leave a Reply