Breaking News

राजपुर@ जुताई विवाद में पिता पर टांगी और लाठी से हमला

Share

,तीन आरोपी गिरफ्तार
राजपुर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी व डंडा किया जब्त,आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा
राजन पाण्डेय
राजपुर,22 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुढ़ाबगीचा में बाड़ी की जुताई को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर टांगी और लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी प्रवीण रावत ने 22 जुलाई 2026 को राजपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह करीब 6ः30 बजे ट्रैक्टर से अपनी बाड़ी की जुताई कर रहा था। इसी दौरान उसकी मौसी कमलपति सार्थी ने जुताई करने से मना किया। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद सुखसागर उर्फ कमाडो सार्थी, कुरलू उर्फ रमेश सार्थी एवं कमलपति सार्थी डंडा और टांगी लेकर पहुंचे तथा प्रार्थी के पिता देवराज, माता श्यामपति तथा भाइयों राम और अनुराग के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट के दौरान देवराज के सिर पर टांगी से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। प्रकरण में थाना राजपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 195/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 115(2), 109(1) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी एवं डंडा जब्त किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 22 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय, बलरामपुर में पेश किया। मामले के अन्य पहलुओं की विवेचना जारी है।


Share

Check Also

सोनहत/कोरिया@ तालाब तो बह गया…अब जवाबदेही भी बहेगी या तय होगी?

Share सोनहत वन विभाग के निर्माण पर उठे बड़े सवाल पहली ही बारिश में ढहा …

Leave a Reply