Breaking News

रायपुर@रायपुर लोकभवन के बाहर कांग्रेसियों का धरना

Share


कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की….
रायपुर,21 जुलाई 2026। दिल्ली में पीएम आवास के बाहर मंगलवार दोपहर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, प्रधानमंत्री आवास के बाहर से पुलिस ने हमारे सीनियर नेताओं के साथ मुझे भी बस में बैठा लिया है। एयरपोर्ट की तरफ कहीं लेकर जा रहे। दिल्ली पुलिस ने मेरा एक जूता भी ले लिया है।
इस प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी के समर्थन में अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी लोकभवन के पास प्रदर्शन किया। विरोध करने पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोकभवन के गेट तक बढ़ने की कोशिश की,जिसके बाद वहां धक्का-मुक्की और अफरातफरी का माहौल बन गया। नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर है। इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस भी प्रदर्शन कर रही है।
कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन किया,सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लोकभवन के गेट तक बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद वहां धक्का-मुक्की और अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
जब तक न्याय नहीं,तब तक विरोध जारी
पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कहा…कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। बच्चों पर लाठीचार्ज हो रहा है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है। कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की। वहीं,कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल ने कहा, जब तक बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा,हम विरोध करते रहेंगे।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply