Breaking News

नारायणपुर@बीमा क्लेम के नाम पर कमीशनखोरी पूर्व टीआई गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Share


एक वकील पर भी है एफआईआर
नारायणपुर,19 जुलाई 2026। नारायणपुर जिले में पुलिस विभाग से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। सैलरी पैकेज इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप में नारायणपुर के पूर्व थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बीमा राशि का क्लेम दिलाने के एवज में तत्कालीन नगर निरीक्षक सुरेश चंद यादव ने कमीशन की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद जिले के नए एसपी संदीप पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसके कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने पूर्व टीआई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। जांच में एक अधिवक्ता की भूमिका भी सामने आने पर उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@छात्रा की आत्महत्या मामले की एफआईआर में नाम आया,एमए छात्र का प्रवेश निरस्त

Share राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कार्रवाई -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय …

Leave a Reply