Breaking News

रायपुर@पांच लोगों की मौत की विशेष जांच दल करेगी जांच,आर्थिक तनाव और नशे के एंगल की भी पड़ताल

Share

रायपुर,19 जुलाई 2026। राजधानी के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत के मामले की जांच अब विशेष जांच दल करेगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी देवांश राठौर के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम गठित की है, जो घटना से जुड़े हर पहलू की गहन जांच करेगी। प्रारंभिक जांच के अनुसार बैटरी कारोबारी साजिद अली, उसकी पत्नी राबिया बानो, बेटे इरशाद और दो बेटियों के शव शुक्रवार रात उनके घर से बरामद हुए थे। शुरुआती आशंका है कि साजिद ने पहले परिवार के चार सदस्यों को जहरीला पदार्थ खिलाया और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह फोरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। जांच में सामने आया है कि गुरुवार देर रात करीब 12ः30 बजे साजिद ने अपने बेटे इरशाद को फोन कर तुरंत घर बुलाया था। बताया जा रहा है कि उसने बेटे को डांटते हुए घर आने के लिए कहा। इसके बाद वह बाजार से रसगुल्ले और पेड़ा लेकर आया और परिवार के साथ मिठाई खाई गई। इसके बाद साजिद के अलावा परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला। स्थानीय लोगों और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे साजिद कुछ मिनट के लिए घर से बाहर निकला था। वॉशरूम जाने के बाद वह दोबारा घर के अंदर चला गया और फिर बाहर नहीं आया। पुलिस इसी समय-क्रम को आधार बनाकर घटनाक्रम की कडि़यां जोड़ रही है। शनिवार शाम पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी शव परिजनों को सौंप दिए गए। देर रात करीब नौ बजे परिवार के पांचों सदस्यों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि घटना से एक दिन पहले तक परिवार की गतिविधियां सामान्य थीं। गुरुवार दोपहर साजिद की पत्नी राबिया बानो मोहल्ले के एक दर्जी के यहां कपड़ों का नाप देने गई थीं और रविवार तक कपड़े तैयार करने को कहा था। वहीं दोनों बेटियां भी शाम के समय किराएदार के घर गई थीं और बाद में वापस लौट आई थीं। जांच में अब तक परिवार के अन्य सदस्यों के व्यवहार में किसी असामान्य स्थिति के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार साजिद अली मौदहापारा क्षेत्र में बैटरी रिपेयरिंग का कारोबार करता था।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक बरामद,शातिर चोर गिरफ्तार

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,19 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल …

Leave a Reply