Breaking News

अम्बिकापुर@कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर को निकालने की कोशिश बनी जानलेवा,पलटने से युवक की मौत…

Share

खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा,रिश्तेदार के यहां काम करने गया था युवक


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर को निकालने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। ट्रैक्टर अचानक पीछे की ओर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम रामनगर के तेंदूटिकरा निवासी बालम सिंह नेटी (37) शनिवार को अपने रिश्तेदार के खेत की जुताई करने गया था। जुताई के दौरान ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी ट्रैक्टर नहीं निकला तो उसने नागर हटाकर केजव्हील लगाया। इसके बाद केजव्हील में दोनों ओर मोटी लकडिय़ां फंसाकर ट्रैक्टर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा अचानक ऊपर उठ गया और वाहन पीछे की ओर पलट गया। चालक सीट पर बैठे बालम सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रिश्तेदारों ने निकाला, अस्पताल में हुई पुष्टि : हादसे के बाद मौके पर मौजूद रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे। बाद में शव को उदयपुर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक बरामद,शातिर चोर गिरफ्तार

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,19 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल …

Leave a Reply