Breaking News

नारायणपुर@छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से हथियार और विस्फोटक बरामद

Share

नारायणपुर,18 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डंप बरामद किया है। इसमें हथियार,विस्फोटक,संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक सामग्री, चिकित्सा सामग्री,नक्सल साहित्य और अन्य सामग्री है। बरामद 44 बीजीएल शेल को सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्कि्रय कर नष्ट कर दिया। नारायणपुर एसपी संदीप कुमार पटेल के अनुसार बीएसएफ की 133वीं वाहिनी, सोनपुर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कदेर के जंगल में नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में सामग्री छिपाकर रखा है। इस सूचना के आधार पर टीम ने क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संदिग्ध स्थान की जांच की। खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से हथियार और अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुई। बरामद सामग्री में एक 303 राइफल, छह 315 राइफल,एक 12 बोर बंदूक,दो बीजीएल,विभिन्न प्रकार के 179 कारतूस,.303 राइफल की मैगजीन,आरएफ डिटेक्टर, एंटीना, आइडी आपरेटिंग मैकेनिज्म,जीपीएस,नक्सली वर्दी,नक्सली बैनर,फोटो,बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य,चिकित्सा सामग्री,जनरेटर मैनुअल,छह पेन ड्राइव, 78 मेमोरी कार्ड तथा अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है। सुरक्षा कारणों से बरामद 24 बड़े और 20 छोटे, कुल 44 बीजीएल शेल को बीडीएस ने मौके पर ही निष्कि्रय कर नष्ट कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर@108 दिनों में लाखों जिंदगियों की उम्मीद बनी ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’

Share नई एम्बुलेंस सेवा ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई रफ्तार,हजारों मरीजों को समय …

Leave a Reply