ईओडब्ल्यू का दावा…जब्त डायरी की दोबारा जांच में मिले सबूत,22 जुलाई तक रिमांड पर…
रायपुर,18 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने शनिवार को उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। कोर्ट ने कोल लेवी घोटाले में 22 जुलाई तक पुलिस रिमांड बढ़ा दी है। इसी बीच ईओडब्ल्यू ने उन्हें लिकर स्कैम घोटाले में भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ओवरटाइम घोटाले में पूछताछ करने की अनुमति भी कोर्ट से मिल गई है। ईओडब्ल्यू का दावा है कि 104 करोड़ रुपए कांग्रेस भवन पहुंचाए गए।
ईओडब्ल्यू का नया दावा-104 करोड़ रुपए कांग्रेस भवन पहुंचे : रिमांड के दौरान ईओडब्ल्यू ने कोर्ट को बताया कि,जांच में अब तक मिले तथ्यों के आधार पर करीब 104 करोड़ रुपए कांग्रेस भवन तक पहुंचने की जानकारी मिली है। एजेंसी का कहना है कि डायरी और अन्य दस्तावेजों की दोबारा जांच में यह जानकारी सामने आई है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और ईओडब्ल्यू दोनों ने दावा किया था कि कोल लेवी से जुड़े 52.62 करोड़ रुपए रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे थे। बाद में यह आंकड़ा 54.62 करोड़ रुपए बताया गया था। अब ईओडब्ल्यू ने जांच के दौरान यह दावा बढ़ाकर 104 करोड़ रुपए कर दिया है।
डायरियों के आधार पर जांच आगे बढ़ी : जांच एजेंसी के मुताबिक, कोल लेवी मामले के आरोपी सूर्यकांत तिवारी और अन्य लोगों के ठिकानों से मिली डायरियों के विश्लेषण के आधार पर यह जांच आगे बढ़ी है। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर कथित रकम के लेन-देन की पड़ताल की जा रही है।
इन आरोपियों से आमना-सामना कराएगी ईओडब्ल्यू : ईओडब्ल्यू ने कोर्ट को बताया कि रामगोपाल अग्रवाल का आमना-सामना इस मामले के अन्य आरोपियों और गवाहों से कराया जाएगा। इनमें सूर्यकांत तिवारी, देवेंद्र डनसेना,निखिल चंद्राकर,रोशन सिंह, नारायण साहू और गवाह मोहसिन खान शामिल हैं। एजेंसी का कहना है कि इस दौरान मामले से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जब्त किए जाएंगे।
रिमांड के दौरान ही शराब घोटाले में दूसरी गिरफ्तारी : कोल लेवी मामले में 9 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद ईओडब्ल्यू ने रामगोपाल अग्रवाल को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने कोल लेवी मामले में 22 जुलाई तक पुलिस रिमांड बढ़ा दी। इसी दौरान ईओडब्ल्यू ने उन्हें शराब घोटाले में भी गिरफ्तार के आवेदन लगाया था हालांकि, इस मामले में कोर्ट ने 25 जुलाई तक रामगोपाल को न्यायिक हिरासत का आदेश दिया। चूंकि कोल लेवी मामले में वे पहले से ईओडब्ल्यू की पुलिस रिमांड पर हैं, इसलिए फिलहाल वे एजेंसी की हिरासत में ही रहेंगे। 22 जुलाई को कोल लेवी मामले की रिमांड खत्म होने के बाद ईओडब्ल्यू शराब घोटाले में अलग से पुलिस रिमांड मांग सकती है।
22 जुलाई के बाद लिकर केस में रिमांड की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, 22 जुलाई को कोल लेवी मामले की रिमांड खत्म होने के बाद ईओडब्ल्यू उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद एजेंसी लिकर स्कैम में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मांग सकती है। वहीं, ओवरटाइम घोटाले में पूछताछ की अनुमति मिलने के बाद उस मामले में भी आगे कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। जरूरत पड़ने पर उस केस में भी गिरफ्तारी हो सकती है।
ईडी भी जल्द मांग सकती है रामगोपाल की कस्टडी
छत्तीसगढ़ के कोल लेवी, शराब घोटाला, ष्ठरूस्न और कस्टम मिलिंग जैसे मामलों की जांच प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के बाद अब ईडी भी रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ के लिए उनकी कस्टडी मांग सकती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur