बिजली गिरने से 2 बच्चों की मौत
रायपुर,18 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। बंगाल,झारखंड और ओडिशा में बने लो प्रेशर एरिया से प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। इसी वजह से पिछले 24 घंटे में मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बिलासपुर ने 93 साल बाद ऐसी बारिश देखी,जिसने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। महज 24 घंटे में 415.6 मिमी (16 इंच से ज्यादा) बारिश ने 1933 का 14.93 इंच का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सड़कों पर कमर तक पानी भर गया, सैकड़ों घर जलमग्न हो गए और बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए स्ष्ठक्रस्न को मोटर बोट उतारनी पड़ी। रेलवे ट्रैक, हाईवे और पुल पानी में डूबने से रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। एक महिला की डूबने से मौत हो गई। स्कूल बंद रहे और परीक्षाएं प्रभावित हुईं। रेलवे स्टेशन और यार्ड में पानी भरने से 7 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और 4 ट्रेनों का मार्ग बदला गया। करीब 80 बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। सरगुजा जिले में बारिश के दौरान बिजली गिरने से 4 बच्चे झुलस गए। इनमें से 2 बच्चों की मौत हो गई। 2 बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दोनों सगे भाई हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जांजगीर-चांपा के अकलतरा स्थित कर्रा नाला जलाशय का बांध भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। गेट के पास दरार आने के बाद पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। प्रशासन ने 125 लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाया है। 18 जुलाई 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से अब तक पूरे प्रदेश में औसतन 307.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले 10 सालों के आज तक के रिकॉर्ड (375.4 मिमी) का 81.8 प्रतिशत है। आज राज्य में औसतन 17.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस सीजन में बिलासपुर संभाग के जिलों में मानसूनी बादल सबसे ज्यादा मेहरबान रहे हैं। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पूरे प्रदेश में टॉप पर है, जहां अब तक 525.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जो इसकी औसत का 178.7′ है। इसके बाद जांजगीर-चांपा में 441.5 मिमी (आज 53.3 मिमी) और बिलासपुर जिला 383.7 मिमी बारिश दर्ज कर चुका है, जहां आज सबसे ज्यादा 58.6 मिमी पानी बरसा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur