Breaking News

अम्बिकापुर@सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र संसद के पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को शिशु भारती एवं छात्र संसद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर के सचिव लक्ष्मण राव मगर थे। अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संगीता मगर, प्रतिमा त्रिपाठी एवं नगर निगम के सहायक महापौर मनीष सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय की प्राचार्या मीरा साहू ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया। वहीं उमेश कुशवाहा ने छात्र संसद के गठन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता,अनुशासन और दायित्वबोध का विकास होता है। समारोह में शिशु,बाल,कन्या एवं तरुण भारती के नवचयनित पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं ने अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में लक्ष्मण राव मगर ने कहा कि गुरु से प्राप्त शिक्षा और संस्कार ही विद्यार्थी के जीवन को सही दिशा देते हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक बरामद,शातिर चोर गिरफ्तार

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,19 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल …

Leave a Reply