Breaking News

बैकुंठपुर@ पूजा पैकरा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरा सर्व आदिवासी समाज…घड़ी चौक पर श्रद्धांजलि सभा,मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

Share

-संवाददाता-
बैकुंठपुर,18 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
पूजा पैकरा आत्महत्या प्रकरण को लेकर अब सर्व आदिवासी समाज न्याय की मांग को लेकर खुलकर सामने आ गया है,सर्व आदिवासी समाज जिला कोरिया के तत्वावधान में जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,जहां बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने एकत्र होकर स्वर्गीय पूजा पैकरा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की,श्रद्धांजलि सभा के दौरान समाज के पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने पूजा पैकरा के परिजनों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज अपनी बेटी के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर गंभीर है और मामले में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई चाहता है। इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिला कोरिया के अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज की बेटी को न्याय दिलाना समाज की प्राथमिक मांग है, उन्होंने कहा कि सर्व आदिवासी समाज दिवंगत पूजा पैकरा और उसके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है, उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में अब भी कई आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है,उन्होंने शासन और प्रशासन से मांग की कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीडि़त परिवार को न्याय मिल सके, सभा में मौजूद समाज के लोगों ने कहा कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं,बल्कि पूरे समाज की अस्मिता और न्याय से जुड़ा विषय है, उन्होंने निष्पक्ष एवं त्वरित जांच के साथ दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई,श्रद्धांजलि सभा में रविंद्र सिंह, विजय सिंह ठाकुर,मनियार सिंह,विश्वास भगत,जितेंद्र पैकरा,आर.एस. चांदे,रविशंकर राजवाड़े सहित सर्व आदिवासी समाज के अनेक पदाधिकारी, पुरुष एवं महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभा का समापन दिवंगत पूजा पैकरा की आत्मा की शांति की प्रार्थना और न्याय की मांग के संकल्प के साथ हुआ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply