-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से अलग-अलग स्थान पर स्थापित किये गये 12 नग अग्निशामक यंत्र की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इसका पता निरीक्षण के दौरान चला। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है, और वारदात की जांच कर रही है। जिला न्यायालय में पदस्थ नाजिर सुरेश प्रसाद कोराम ने पुलिस को बताया है कि न्यायालय परिसर अंबिकापुर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये 53 नग अग्निशामक यंत्र स्थापित किये गये हैं। इसका निरीक्षण और सत्यापन 16 अप्रैल 2026 को प्रभारी अधिकारी ने कराया था। उस समय कुल 53 अग्निशामक यंत्र सही व मौजूद थे। हाल में 8 जुलाई को पुनः निरीक्षण करने पर 12 नग अग्निशामक यंत्र का नहीं होना पाया गया। इसे 16 अप्रैल को 11 बजे से 8 जुलाई के 5.30 बजे के बीच चोरी होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसकी अनुमानित कीमत लगाभग 18 हजार रुपये बताई गई है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस का मामला दर्ज कर लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur