Breaking News

अम्बिकापुर@फोन पर बात करने से टोका तो युवक पर चाकू से हमला,गले पर किया वार

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर के बौरीपारा क्षेत्र में सोमवार रात फोन पर बात कर रहे एक युवक पर शराब के नशे में धुत युवक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने युवक के गले पर लगातार दो वार किए। मौके पर मौजूद दोस्तों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार,बौरीपारा निवासी दीपक सोनी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जुलाई की रात करीब 9.30 बजे उसके भाई सागर सोनी पर आयुष शर्मा ने जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से हमला किया। हमले में सागर के गले और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक,घटना के समय सागर सोनी किसी कंपनी के अधिकारी से मोबाइल पर बात कर रहा था। उसी दौरान वहां मौजूद आयुष शर्मा शराब के नशे में जोर-जोर से गाली-गलौज कर रहा था। सागर ने उसे शोर और अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा, क्योंकि वह फोन पर बातचीत कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर आयुष शर्मा ने पीछे से सागर का सिर पकड़ लिया और चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। पहला वार करने के बाद उसने दोबारा हमला करने की कोशिश की, लेकिन सागर के दोस्त करण और अजीज ने तत्काल हस्तक्षेप कर उसे बचा लिया। घायल सागर को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।


Share

Check Also

राजपुर@ राजपुर में कांग्रेस का बूथ,पंचायत व मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Share राजपुर15 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित मंडी प्रांगण में जिला कांग्रेस …

Leave a Reply