Breaking News

अम्बिकापुर@ जहरीले दवा सेवन से ग्रामीण की मौत

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
जहरीले दवा का सेवन किये ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक रामसुंदर पोर्ते पिता स्व. जानसाय गोड़ 45 वर्ष, बलरामपुर जिला के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत ग्राम पंडरी का रहने वाला था। 13 जुलाई को अत्यधिक शराब सेवन करने के बाद वह घर के परछी में खाट लगाकर सो गया, और खाना नहीं खाया था। सुबह उल्टी करते देखकर पत्नी पूछताछ की तो उसने चूहामार दवा का सेवन करना बताया। स्वजन उसे वाड्रफनगर स्वास्थ्य केन्द्र ले गये, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे थे, यहां मंगलवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करके मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply