Breaking News

अम्बिकापुर@ विश्व जनसंख्या दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन ने किया वृक्षारोपण

Share

धरती का श्रृंगार हो, वृक्षों की संख्या अधिक हो’ संकल्प के साथ साई बाबा स्कूल परिसर में लगाए गए फलदार और छायादार पौधे
अम्बिकापुर,15 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, अंबिकापुर इकाई (छत्तीसगढ़) द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘पृथ्वी पर वृक्षों की संख्या अधिक हो, धरती का श्रृंगार हो’ के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।
अंबिकापुर स्थित साई बाबा स्कूल के विशाल परिसर में शाम करीब 4ः30 बजे तेज बारिश के बीच पारिजात, आम, अमरूद, अशोक, सीताफल, गुलाब सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 10 पौधे लगाए गए। संस्था की महिलाओं ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में स्कूल हॉस्टल के बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर पौधारोपण किया। बच्चों का पर्यावरण के प्रति प्रेम और जागरूकता सभी के लिए प्रेरणादायी रही। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष प्रेमलता गोयल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सचिव दीप्ति अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल, प्रेस कर्मचारी विजय राजवाड़े, स्कूल के मैनेजर मंडल तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को आने वाली पीढि़यों के सुरक्षित भविष्य का आधार बताया।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply