Breaking News

सूरजपुर@ राम मंदिर चंदा और कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कार्यालय से अग्रसेन चौक तक निकाली पैदल रैली

Share

-संवाददाता-
सूरजपुर,15 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से एकत्र किए गए चंदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं और जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सूरजपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया और ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष जफर हैदर के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से अग्रसेन चौक तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया तथा मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
आस्था से जुड़े विषय पर गंभीर सवाल उठाए- विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रभु श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं, मंदिर निर्माण के लिए देशभर के लोगों ने अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ आर्थिक सहयोग दिया था। उनका आरोप है कि मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे और भूमि खरीद से संबंधित मामलों में सामने आए कथित वित्तीय अनियमितताओं ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि चंदे के उपयोग में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है, तो पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
सड़क से सदन तक संघर्ष का ऐलान- प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रही है और कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में पारदर्शिता की मांग करती है और जांच पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा,नेताओं ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था और विश्वास के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
अग्रसेन चौक में हुआ विरोध प्रदर्शन- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए अग्रसेन चौक पहुंचकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद- कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री मनोज अग्रवाल,हेमेंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र बंसल, विष्णु कसेरा,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू, भावना सिंह नेताम, नीरज तायल, मधु साहू, धर्मेन्द्र सिंह, राजेश साहू,सूरज अवस्थी,किशुन सिंह, संजय जैन, दिनेश सोनी, रामचन्द्र राजवाड़े, सैयद सलीम,गिरधारी साहू,प्रशांत साहू,चंदूल राम,लालचंद देवांगन,प्रवीण सोनी,शिवम साहू, अफरोज खान,कबीर देवांगन,आशीष कुशवाहा, शिव राजवाड़े,मनीष देवांगन,मदन पैकरा,चिराग यादव,सोनू यादव,आशीष कुमार,मुकेश देवांगन, लक्की सिंह,अर्जुन यादव,सत्या प्रजापति,मोंटी राजवाड़े,विकाश सिंह,पृथ्वी देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ राजपुर में कांग्रेस का बूथ,पंचायत व मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Share राजपुर15 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित मंडी प्रांगण में जिला कांग्रेस …

Leave a Reply