-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। जिला अस्पताल परिसर से एक जेल प्रहरी की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। केंद्रीय जेल में पदस्थ प्रहरी ने अस्पताल के जेल वार्ड में रात्रि ड्यूटी के दौरान अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की थी। ड्यूटी समाप्त होने पर लौटे तो बाइक गायब मिली। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार बाबूपारा स्थित जेल लाइन निवासी गंगाप्रसाद बंजारे (36) केंद्रीय जेल अंबिकापुर में जेल प्रहरी के पद पर कार्यरत हैं। 10 जुलाई की रात उनकी ड्यूटी जिला अस्पताल के जेल वार्ड में रात 10 बजे से 11 जुलाई की रात 2 बजे तक लगी थी। ड्यूटी पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी बाइक क्रमांक सीजी 09 जेई 7588 को जिला अस्पताल परिसर के वाहन स्टैंड में लॉक कर खड़ा कर दिया था। रात करीब 2 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वे वाहन स्टैंड पहुंचे तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। उसने अस्पताल परिसर और आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। जेल प्रहरी ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur