Breaking News

अम्बिकापुर@ई-रिक्शा चालक से मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए चार युवक

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। रेलवे स्टेशन छोडऩे के बहाने ई-रिक्शा में बैठे चार युवकों ने चालक का मोबाइल और नकदी लूट ली। वारदात अजिरमा नाका से आगे ठाकुरपुर स्थित नए रेलवे प्लेटफॉर्म के पीछे मैदान के पास हुई। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार श्रवण कुमार गुप्ता लुण्ड्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में नमनाकला स्थित राम निवास कॉलोनी में किराए में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। 10 जुलाई की रात करीब 11 बजे श्रवण ई-रिक्शा से एमजी रोड से घर लौट रहा था। इसी दौरान चार युवक मिले और रेलवे स्टेशन तक छोडऩे की बात कहकर ई-रिक्शा में सवार हो गए। ई-रिक्शा अजिरमा नाका पहुंचने पर युवकों ने चालक से कहा कि उनके एक साथी के पैर में चोट लगी है, इसलिए उन्हें ठाकुरपुर रोड पर नए रेलवे प्लेटफॉर्म के पीछे मैदान के पास छोड़ दिया जाए। रात करीब 11.10 बजे चालक ने उन्हें बताए गए स्थान पर उतारा।
ई-रिक्शा से उतरते ही चारों युवकों ने चालक के हाथ में रखा मोबाइल और जेब में रखे 1300 रुपए छीन लिए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पीडि़त ने बताया कि वारदात के दौरान युवक आपस में चीनू और कान्हा नाम से एक-दूसरे को पुकार रहे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चार आरोपियों के विरुद्ध लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब के लिए रुपए नहीं मिलने पर वृद्ध ने फांसी लगाई, मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,14 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए नहीं …

Leave a Reply