Breaking News

अम्बिकापुर@शराब के लिए रुपए नहीं मिलने पर वृद्ध ने फांसी लगाई, मौत

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए नहीं मिलने पर एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर, चिटकीपारा निवासी जगनारायण यादव सोमवार को सांडबार के पास किराए के मकान में संचालित अपनी पत्नी की किराना एवं चाय-नाश्ता दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पत्नी दिनेश्वरी यादव से शराब पीने के लिए रुपए मांगे। रुपए नहीं मिलने पर दोनों के बीच विवाद और कहासुनी हो गई। विवाद के बाद दिनेश्वरी यादव अपने पुत्रों और पुत्रवधू के साथ दुकान के बाहर बैठ गईं। कुछ देर बाद दोनों बेटे घर के अंदर पहुंचे तो पिता दिखाई नहीं दिए। किचन का दरवाजा खोलने पर उन्होंने देखा कि जगनारायण यादव चादर के सहारे फंदे पर लटके हुए हैं। परिजनों ने तत्काल उन्हें नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ई-रिक्शा चालक से मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए चार युवक

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,14 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। रेलवे स्टेशन छोडऩे के बहाने ई-रिक्शा में बैठे चार युवकों …

Leave a Reply