भिलाई,14 जुलाई 2026। खम्हरिया स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पिछले तीन दिनों के दौरान कक्षा 9वीं-ए की आठ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। छात्राओं में चीखने-चिल्लाने, हाथ-पैर अकड़ने, बेहोश होने और बोलने में दिक्कत जैसी स्थिति देखी गई। सभी छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ समय बाद उनकी हालत सामान्य हो गई। डॉक्टरों की जांच में किसी प्रकार की गंभीर शारीरिक समस्या सामने नहीं आई है। मामले को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है और छात्राओं की काउंसलिंग के लिए साइकोलॉजिकल टीम को बुलाया गया है। स्कूल की प्राचार्य सुनीता दीवान ने बताया कि पहली घटना 9 जुलाई को शाम करीब 4 से 4ः30 बजे के बीच हुई। एक छात्रा को अचानक चक्कर आने पर उसे स्टाफ रूम ले जाया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur