Breaking News

बतौली@ निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और पानी के छिडकाव नहीं होने से बढ़ी परेशानी,प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

Share

-संवाददाता-
बतौली,13 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
बतौली-बगीचा राजकीय मार्ग की बदहाल स्थिति और सडक निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बारिश में सडक गड्ढों में तब्दील हो जाती है, जबकि धूप निकलते ही भारी वाहनों की आवाजाही से उडऩे वाली धूल लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। ग्रामीणों ने जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के अनुसार बतौली से बगीचा तक करीब 16 किलोमीटर सडक निर्माण के लिए लगभग 33 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होने के बावजूद अधिकांश स्थानों पर केवल पुरानी डामर सडक उखाडऩे और साइड शोल्डर की सफाई का काम ही हुआ है। इससे आवागमन और अधिक कठिन हो गया है। बतौली-बगीचा मार्ग के करीब दो किलोमीटर हिस्से की हालत सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। सडक पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कुछ समय पहले इसी मार्ग पर ट्यूशन पढऩे जा रहे एक छात्र की सडक हादसे में मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी सडक की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी नियमित रूप से पानी का छिडकाव नहीं करा रही है। भारी वाहनों के गुजरने के बाद सडक पर धूल का गुबार छा जाता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार ग्रामीणों को स्वयं पाइप लगाकर सडक पर पानी डालना पड़ता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से सडक निर्माण कार्य में तेजी लाने, नियमित जल छिडकाव कराने तथा जर्जर हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ एनआईएचएसएडी भोपाल के वैज्ञानिक कर रहे परीक्षण,सफल रहा ट्रायल तो सूकर पालकों को मिलेगा बड़ा लाभ

Share –संवाददाता-अम्बिकापुर,13 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शासकीय सुकर फार्म सकलो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) …

Leave a Reply