Breaking News

रायपुर@पिंक ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे मंत्री और विधायक,महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

Share


रायपुर,13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर पिंक ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने सरकार की महिला स्वावलंबन योजना को बढ़ावा देते हुए आम लोगों से भी पिंक ई-रिक्शा का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की। विधानसभा रवाना होने से पहले मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पिंक ई-रिक्शा योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि लोग अधिक से अधिक पिंक ई-रिक्शा का उपयोग करेंगे तो पिंक दीदियों की आय बढ़ेगी और उन्हें स्थायी रोजगार मिलेगा। इधर,विधानसभा का मानसून सत्र राजनीतिक रूप से भी काफी गर्म रहने के संकेत हैं। कांग्रेस ने बिजली दरों में बढ़ोतरी, महंगाई और चर्चित ‘नकटी’ प्रकरण सहित कई जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। पार्टी पहले दिन ‘नकटी’ मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है,जबकि 14 जुलाई को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश करेगी। सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव,संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply