Breaking News

रायपुर@विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट

Share

धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकार और व्यक्तित्व निर्माण पर हुई चर्चा, मां कोत्रावै मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का दिया आमंत्रण

रायपुर,13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई महाराज ने विधानसभा निवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकार, आध्यात्मिक मूल्यों, जनहित के विषयों तथा प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान डॉ. प्रेमासाई महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में पारित धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति, धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने 13 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित भारत निर्माण कॉन्क्लेव-2026 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों डॉ. प्रेमासाई महाराज को मिले ‘सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर’ सम्मान पर बधाई दी। उन्होंने धर्म, संस्कृति, सेवा, सद्भाव, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में महाराज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
चर्चा के दौरान डॉ. प्रेमासाई महाराज ने अपने बस्तर प्रवास के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल हिंसा के लिए चर्चित रहा बस्तर अब विकास, शांति और सामाजिक परिवर्तन की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं, सुरक्षा बलों के प्रयासों और सामाजिक सहभागिता से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं। साथ ही बस्तर में आयोजित धार्मिक आयोजनों और शोभायात्राओं में बढ़ती जनभागीदारी को आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक बताया।
मुलाकात के दौरान डॉ. प्रेमासाई महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष को भारत के प्रथम मां कोत्रावै मंदिर के निर्माण एवं प्रस्तावित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी देते हुए उसमें शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ एनआईएचएसएडी भोपाल के वैज्ञानिक कर रहे परीक्षण,सफल रहा ट्रायल तो सूकर पालकों को मिलेगा बड़ा लाभ

Share –संवाददाता-अम्बिकापुर,13 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शासकीय सुकर फार्म सकलो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) …

Leave a Reply