Breaking News

रायपुर@नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर कांग्रेस का हमला,भूपेश बघेल बोले-सीनियर नेताओं को किनारे कर रही भाजपा

Share

रायपुर,11 जुलाई 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा के टिकट काटने पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा बड़े नेताओं को दूध से मक्खी की तरह निकाल फेंकने का काम कर रही है, इसे यूज एंड थ्रो कहा जाता है। यही भाजपा की कार्यशैली है। नरोत्तम मिश्रा जैसे वरिष्ठ फ़ायर ब्रांड नेता पूर्व गृहमंत्री को किस तरह अपमानित कर रहे है। ये साफ-साफ नजर आ रहा है। भाजपा अब सीनियर नेताओं को किनारे करने की राजनीति कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंजाब दौरे से रायपुर लौटे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने पंजाब दौरे को लेकर कहा, कांग्रेस की नई टीम घोषित हुई है। नियुक्ति के बाद निश्चित रूप से कुछ बातें होती है। बहुत से साथी सोचते हैं पार्टी के लिए हमारी भी भागेदारी होनी चाहिए, चूंकि 2027 का चुनाव सभी के लिए महत्वपूर्ण है। कांग्रेस में कोई भी कंप्रोमाइज्ड होगा वो नहीं चलेगा, हमारे भारत के प्रधानमंत्री ही खुद कंप्रोमाइज़्ड हैं। इतिहास कवर्धा के वायरल वीडियो पर भूपेश बघेल ने कहा, कवर्धा का वीडियो सरकार की हकीकत को बता रहा है, क्योंकि सरकार को काम करने आता ही नहीं है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@सरगुजा संभाग में किरायेदारों, बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों का होगा व्यापक सत्यापन अभियान

Share आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश के बाद सभी जिलों में पुलिस करेगी विशेष …

Leave a Reply