रायपुर में खेलते-खेलते गहरे पानी में गिरे ग्रामीण बोले-बावड़ी को चारों ओर से घेरा जाए
रायपुर,11 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। शनिवार सुबह दोनों बच्चे खेलते-खेलते बावड़ी के पास पहुंचे थे,तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में गिर गए। घटना धरसीवां थाना क्षेत्र की है। टीआई राजेंद्र दीवान के मुताबिक, मृतकों की पहचान साक्षी साहू (07) और श्रवण धीवर (04) निवासी धरसीवां के कुर्रा गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह दोनों मंदिर परिसर के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान वे प्राचीन बावड़ी के किनारे पहुंच गए और हादसे का शिकार हो गए। बच्चों के काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों को बावड़ी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही धरसीवां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ग्रामीणों का कहना है कि,मंदिर परिसर की यह प्राचीन बावड़ी काफी गहरी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur