Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Share


जीपीएम को मिला नया-कलेक्टर…विजय दयाराम को मिली जिम्मेदारी
रायपुर,09 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले को नया कलेक्टर मिला है। वहीं स्कूल शिक्षा,तकनीकी शिक्षा, शहरी विकास और जिला पंचायत महासमुंद में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन (आईएएस-2013) को उनके वर्तमान पद से हटाकर विशेष सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग बनाया गया है। जबकि विजय दयाराम के (आईएएस-2015) को जीपीएम का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे संचालक,तकनीकी शिक्षा, रोजगार-प्रशिक्षण और छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
हेमंत नंदनवार को तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी : हेमंत रमेश नंदनवार (आईएएस-2020) को संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार और प्रशिक्षण बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
सुमित अग्रवाल (आईएएस-2021) को छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (ष्टश्वह्र) नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद रिमिजियुस एक्का को एसयूडीए के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा। हालांकि वे संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पहले की तरह बने रहेंगे। अनुपमा आनंद (आईएएस-2023), जो अभी सरायपाली (महासमुंद) में एसडीएम (राजस्व) हैं,उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला पंचायत महासमुंद बनाया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ स्वस्तिक ढाबा में जुए पर पुलिस का छापा

Share ..8 जुआरी गिरफ्तार,8 लाख से अधिक का मशरुका जब्त-संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस …

Leave a Reply