Breaking News

अम्बिकापुर@15 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण 44 किलो गांजा सहित हजारों इंजेक्शन-टैबलेट नष्ट

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत विभिन्न मामलों में जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण किया। जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले के नयनपुर गिरवरगंज स्थित इंद्रा पावर जैन प्राइवेट लिमिटेड परिसर में यह कार्रवाई विधिवत संपन्न हुई। कार्रवाई के दौरान जिले के कुल 15 प्रकरणों में जब्त 44.155 किलोग्राम गांजा, 1,478 इंजेक्शन, 2,610 टैबलेट तथा 110 कफ सिरप को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप की गई। नष्टीकरण प्रक्रिया की निगरानी ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष एवं डीआईजी-सह-एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने की। समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों,जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड़ तथा पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे। पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई। नष्टीकरण से पूर्व सभी 15 प्रकरणों की विस्तृत सूची एवं आवश्यक दस्तावेज समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। साथ ही संबंधित विभागों एवं माननीय न्यायालय को नियमानुसार अग्रिम सूचना भी दी गई थी। इस दौरान थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी,डीसीआरबी शाखा प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक उमाशंकर पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक गंभीर साय,प्रधान आरक्षक अनिल तिर्की तथा आरक्षक अजय यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ स्वस्तिक ढाबा में जुए पर पुलिस का छापा

Share ..8 जुआरी गिरफ्तार,8 लाख से अधिक का मशरुका जब्त-संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस …

Leave a Reply