Breaking News

सूरजपुर@ संयुक्त संवेदना समिति ने निभाया मानवीय दायित्व

Share


दिवंगत शिक्षिका के परिजनों को सौंपा 1 लाख का सहयोग
अब तक 33 दिवंगत सदस्यों के परिवारों को 33 लाख की सहायता,10 जुलाई तक सदस्यता अभियान जारी
-संवाददाता-
सूरजपुर,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
संयुक्त संवेदना समिति,सूरजपुर ने एक बार फिर अपने मानवीय दायित्व का निर्वहन करते हुए दिवंगत शिक्षिका स्व. श्रीमती ललिता सिदार के परिजनों को समिति के नियमानुसार 1 लाख की संवेदना सहायता राशि प्रदान की, समिति की ओर से यह अब तक का 33वां संवेदना सहयोग है, इसके साथ ही समिति द्वारा अब तक 33 दिवंगत सदस्यों के परिवारों को कुल 33 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।
स्व. ललिता सिदार विकासखंड ओड़गी के पूर्व माध्यमिक शाला गुर्दापारा (संकुल केंद्र खर्रा) में शिक्षिका के रूप में पदस्थ थीं। गत 15 जून 2026 को मनेंद्रगढ़-कोटाडोल मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया, वे मूलतः रायगढ़ जिले की निवासी थीं तथा उनका विवाह 10 मई 2026 को हुआ था।
कम उम्र में शिक्षा जगत ने खोई समर्पित शिक्षिका-महज 30 वर्ष 7 दिन की आयु और 2 वर्ष 7 माह 2 दिन के शिक्षकीय सेवाकाल में स्व. ललिता सिदार ने अपनी नवाचारी शिक्षण शैली, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण से अलग पहचान बनाई थी, उनके असामयिक निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
10 जुलाई तक सदस्यता अभियान-समिति के जिला संचालक सचिन त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2026 की सदस्यता प्रक्रिया जारी है तथा 10 जुलाई सदस्यता ग्रहण करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, उन्होंने सभी शिक्षक साथियों से इस सहयोगात्मक एवं मानवीय अभियान से जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि यह समिति विपरीत परिस्थितियों में शिक्षक परिवारों के लिए संबल का कार्य कर रही है।
बड़ी संख्या में शिक्षक रहे उपस्थित-संवेदना राशि वितरण कार्यक्रम में समिति के ब्लॉक संचालक मो. महमूद, प्रदीप कुमार सिंह, मोतीलाल राजवाड़े, कुंजलाल यादव, भोरेलाल यादव, संजयदेव पाण्डेय, हरिनारायण दुबे, प्रिमा सिंदे, अनुपा कुशवाहा, लक्ष्मी गुप्ता, संतरा पण्डो, लक्ष्मण यादव, बालकरण यादव, राजेश पाल, शंकर सिंह नेताम, बिनोद गुप्ता, इंद्रप्रसाद सिंह, राजेश सिंह, राजेश्वर सिंह, राजेन्द्र पटेल, आनन्द कुमार, विलियम बिजू लकड़ा, शत्रुघ्न कुमार, संतोष पैकरा, अभिषेक यादव, रामगोविन्द पण्डो, गौतम नेताम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संयुक्त संवेदना समिति के सदस्य उपस्थित रहे, संयुक्त संवेदना समिति की यह पहल न केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम बन रही है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में शिक्षक परिवारों के साथ खड़े रहने की सामाजिक संवेदनशीलता का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
परिजनों को सौंपा गया सहायता राशि का चेक
संयुक्त संवेदना समिति की ओर से दिवंगत शिक्षिका के पिता कपूर सिंह सिदार एवं भाई गजेन्द्र सिदार को 1 लाख का चेक सौंपा गया,इस दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शीघ्र स्वत्व भुगतान का आश्वासन
कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोतीलाल राजवाड़े ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत शिक्षिका के समस्त सेवा संबंधी स्वत्वों का भुगतान यथाशीघ्र सुनिश्चित कराया जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ स्वस्तिक ढाबा में जुए पर पुलिस का छापा

Share ..8 जुआरी गिरफ्तार,8 लाख से अधिक का मशरुका जब्त-संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस …

Leave a Reply