Breaking News

रायपुर@एनएसयूआई के संगठनात्मक चुनाव की तैयारी शुरू,कैंपस से प्रदेश तक चुनी जाएगी नई टीम,16 से 27 वर्ष के युवा होंगे उम्मीदवार

Share


रायपुर,07 जुलाई 2026। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने देशभर में संगठनात्मक चुनावों की घोषणा के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इस बार संगठन में कैंपस स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में प्रदेश के सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में कैंपस अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। छात्र-छात्राएं सीधे मतदान कर अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय के अध्यक्ष का चयन करेंगे। संगठन का उद्देश्य छात्र नेतृत्व को मजबूत करना और युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है। दूसरे चरण में कैंपस स्तर पर चुने गए प्रतिनिधियों के आधार पर जिला और प्रदेश इकाइयों का गठन किया जाएगा। इसके बाद नई जिला कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा। चुनाव में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की आयु 16 से 27 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। एनएसयूआई ने सदस्यता अभियान भी शुरू करने की तैयारी कर ली है। संगठन की सदस्यता शुल्क 45 रुपये तय किया गया है। चुनाव लड़ने और मतदान करने के लिए सदस्यता लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए प्रदेशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र संगठन से जुड़ सकें। चुनाव की घोषणा के बाद छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे अंतराल के बाद संगठन में चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से नई नेतृत्व टीम का चयन होगा। माना जा रहा है कि इससे छात्र राजनीति में नई ऊर्जा आएगी और युवाओं को संगठन के भीतर नेतृत्व विकसित करने का बेहतर अवसर मिलेगा। एनएसयूआई की ओर से जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत समय-सारिणी जारी की जाएगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पुलिस वाहन चालक और उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी का केस…

Share डीजीपी के आदेश के बाद दर्ज हुई एफआईआर,पीडि़ता का दावा- कई अन्य लोग भी …

Leave a Reply